फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Voice raised to reduce freight in cold storage

Kannauj News: कोल्ड स्टोरेज में भाड़ा कम करने की उठाई आवाज

Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Voice raised to reduce freight in cold storage
मलिकपुर। कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने के भाड़े में बढ़ोतरी से किसान नाराज हैं। किसानों ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों की ओर से भाड़े में हर वर्ष की तरह इस बार भी बढ़ोतरी करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर कोल्ड स्टोर मालिकों ने भाड़ा कम नहीं किया तो वह सभी किसान एकजुट होकर डीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मलिकपुर स्थित तालिब खान के आवास पर क्षेत्रीय किसानों की एक बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों का नेतृत्व कर रहे ठाकुर अनिल सिंह पिन्टू ने कहा कि क्षेत्रीय कोल्ड स्टोरेज मालिकों की ओर से 50 किलो पैकेट पर 140 रुपये भाड़ा लिया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन माह पहले प्रति 50 किलोग्राम पैकेट का भाड़ा 115 रुपया निर्धारित किया था। इसके बावजूद भी कोल्ड स्टोरेज मालिक किसानों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं। अगर कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने अपना यह रवैया ना बदला तो वह जल्द जिला अधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन देंगे। फिर भी निदान ना हुआ तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कोल्ड स्टोरेज मालिकों की ओर से मनमाना भाड़ा प्रति प्रकट पर लेने को लेकर शिकायत की गई है। इस दौरान किसान जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, कासिम खान, आफाक खान, विपिन तिवारी, परशुराम दुबे, राज बहादुर, जीतपाल, राकेश पाल, हरि ओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed