फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers sleeping outside the house were beaten up and looted 21 thousand

Kannauj News: घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों को मारपीट कर लूटे 21 हजार

Sat, 25 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 25 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers sleeping outside the house were beaten up and looted 21 thousand
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के थानपुर निगोह में घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों को कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक ग्रामीण की जेब में पड़े 21 हजार रुपये भी लूट ले गए। ग्रामीण को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम थानपुर निगोह निवासी वीरपाल शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहा था। रात में तीन-चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे चारपाई पर ही दबोच लिया और बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। चीख सुनकर परिजन व पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले मारपीट करने वाले लोग भाग गए। परिजनों ने वीरपाल को बंधन से मुक्त किया। आरोप है कि पिटाई के दौरान अज्ञात लोग भैंस खरीदने के लिए उसकी जेब में पड़े 21 हजार रुपए भी लूट ले गए। इससे पहले नकाबपोश बदमाशों ने गांव के अमर सिंह (65) की भी सोते समय पिटाई कर दी और उसकी जेब से लगभग 500 रुपए लूट लिए। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को इधर-उधर तलाश किया लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed