फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers distressed by menace of dogs; submit memorandum.

Kannauj News: कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान, दिया ज्ञापन

Tue, 08 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers distressed by menace of dogs; submit memorandum.
छिबरामऊ। कुत्तों के हमले में चार सितंबर को घायल युवक का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुत्तों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर निवासी कन्हैया लाल पर 14 कुत्तों ने हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कन्हैया को कानपुर रेफर कर दिया था। युवक का हैलट में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव के आशु दुबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि गांव में काफी समय से कुत्तों का आतंक है।
विज्ञापन

कन्हैया पर कुत्तों के हमले के बाद से पूरे गांव और आसपास के इलाके में डर का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हिंसक जानवरों के खुलेआम घूमने से राहगीरों और बच्चों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाए। इस दौरान आशुतोष द्विवेदी, संजीव, सोनू, संतोष कुमार, मुनीश कुमार, श्यामू, अजय, अमित शाक्य, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed