{"_id":"8e88519c91b7af54f2db124f9f49ff98","slug":"villagers-described-how-diseases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताए
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर में
विज्ञापन
इंद्रधनुष योजना के तहत चिकित्सा प्रभारी समेत डाक्टरों ने ग्रामीणों को
बीमारियों के संबंध में जानकारी दी और बचाव के तरीके बताए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सरदमन सिंह ने अस्पताल में कैंप लगाकर लोगों को कार्यक्रम के तहत जानकारी दी। टीवी और काली खांसी बीमारी के बारे में बताया और कहा कि इस मर्ज के दौरान मरीज मुंह पर रुमाल लगाकर ही खांसे। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
डा. अभय कुमार, डा. सोनम बाजपेयी, डा. गौरव त्रिपाठी, डा. आमिर, डा. अनुपम आदि ने दो वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के तौरतरीके समझाए। साथ ही पोलियो, पीलिया, टिटनेस, रतौंधी आदि के बारे में ग्रामीणों को बताते हुए कहा कि बच्चों को बोतल से दूध पिलाते समय पानी आदि के अलावा सफाई पर विशेष ध्यान दें।
ग्रामीण अपने घरों के आसपास साफ-सफाई सही से करें। कहा कि जहां पानी रुक रहा हो, वहां मिट्टी के तेल का छिड़काव करें। फंगस आदि की बीमारियों में नीम के पत्तों को उबालकर पानी से स्नान करें। शाम के समय डेंगू व अन्य मच्छरों से जनित बीमारी के बचाव के लिए नीम के पत्तों का धुआं करें।