{"_id":"574b358f4f1c1b7a2810907e","slug":"villagers-cry-for-water-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए हाहाकार ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए हाहाकार ग्रामीणों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 30 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत पर हंगामा करते ऊंचा गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तालग्राम के गांव ऊंचा में बनी पानी की टंकी अब पांच गांवों के लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। टंकी में पेयजल आपूर्ति के लिए लगा स्टार्टर खराब होने से पेयजल आपूर्ति भीषण गर्मी में ठप है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, तो वहीं विभागीय लापरवाही देख ग्रामीणों ने जल निगम व प्रधान के खिलाफ रविवार को जमकर हंगामा किया।
ऊंचा गांव के निवासी गुड्डू, जितेंद्र यादव, मोनू, रामनिवास मिश्रा, बबलू तिवारी, जनार्दन, पप्पू, बंटू खां, राकेश, राहुल दुबे आदि का कहना है कि गांव में बनी पानी की टंकी से ऊंचा, बनियानी, कुड़री, पट्टी, बल्टेपुरवा समेत अन्य गांवों को सप्लाई दी जाती है। नलकूप संचालन के लिए लगा स्टार्टर पांच दिन से खराब है। इससे नलकूप पूरी तरह से बंद है। टंकी का टैंकर न भर पाने के कारण पांचों गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
इसके कारण गांव के लोगों को भीषण गर्मी में पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। मवेशियों को पानी पिलाने के लिए काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को टंकी के पास हंगामा किया। जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रधान से लेकर जल निगम के अधिकारी व टंकी में तैनात आपरेटर खराबी दूर करने की बात कह पिछले पांच दिन से टाल मटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
शीघ्र आपूर्ति शुरू न हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं नलकूप आपरेटर अमित यादव ने बताया कि प्रधान से लेकर जल निगम के अधिकारियों को नलकूपों के स्टार्टर खराब होने की जानकारी दी जा चुकी है। एक नलकूप का स्टार्टर शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा। ग्रामीण रोजाना टंकी पर आकर हंगामा करते है, ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।इधर, ग्राम प्रधान मालती ने कहा कि पंचायत के पास पानी की टंकी के रखरखाव के संसाधन नहीं हैं। डीपीआरओ कार्यालय व जल निगम को भी सूचना दे दी गई है।