फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers attacked police who arrived after being informed about the fight, two arrested

Kannauj News: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों को हमला, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers attacked police who arrived after being informed about the fight, two arrested
सौरिख। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर सैकड़ों ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। सिपाहियों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही डायल 112 पुलिस की तहरीर पर 19 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह 8 बजे थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी अनीता पत्नी नंदपाल नायक ने डायल 112 पर शिकायत की। बताया कि गांव निवासी होमगार्ड राकेश नायक गाली-गलौज व मारपीट कर रहा है। सूचना पर पीआरवी 2628 के सिपाही मछलेश कुमार, मनोज कुमार, चालक अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शिकायत गलत पाए जाने पर पीआरवी ने अनीता को डांट दिया। इस पर पति नंदलाल ने गांव के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर इधर-उधर भागे सिपाहियों ने किसी तरह घटना की जानकारी थाने में दी। आनन-फानन में थाने, चौकियों व डायल 112 की टीमें गांव पहुंचीं। पुलिस ने पीआरवी पुलिसकर्मियों को बचाया। भारी पुलिस बल देख मारपीट करने वाले ग्रामीण भाग गए। पुलिस ने उपद्रव में शामिल नंदपाल व दिनेश नायक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरिख थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि 19 ग्रामीणों को नामजद करते हुए करीब 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


इनसेट
आरोपियों को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने घेरा थाना

गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को छुड़वाने के लिए कई ग्रामीण थाने पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि विवाद के लिए जिम्मेदार गांव निवासी होमगार्ड राकेश नायक के इशारे पर पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। जबकि 13 मार्च की शाम 7:30 बजे गांव निवासी होमगार्ड राकेश ने नंदपाल व उसके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की थी। साथ ही पीआरवी के सिपाहियों से भी पिटवाया। आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच के एकतरफा कार्रवाई करते हुए राकेश नायक की शिकायत पर दिनेश नायक, थम्मन नायक, सोमेश नायक, महेंद्र नायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि होमगार्ड राकेश नायक आए दिन गांव वालों के साथ गाली-गलौज करता है। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है।



इनसेट

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस ने रायपुर गांव के नंदपाल, अनीता पत्नी नंदपाल, दिनेश नायक, वीरेंद्र नायक, हरपाल नायक, थम्मन नायक, होरीलाल नायक, राम औतार, लालू नायक, तिलक सिंह, ग्रीस नायक, सुधीर माखन, मीरा उर्फ ममता, शांति देवी, प्रेमा देवी, कमला देवी, सोनवती, दुर्याेधन, रामबहादुर व 200 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed