फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villager sentenced to one year and three months in theft case

Kannauj News: चोरी में ग्रामीण को एक साल तीन माह की सजा

Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Villager sentenced to one year and three months in theft case
फर्रुखाबाद। 18 साल पूर्व बिजली के तार की चोरी करने में विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने ग्रामीण को दोषी करार दिया। दोषी को एक साल तीन माह कारावास की सजा सुनाई। तीन हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ पश्चिमी बाईपास निवासी शैलेंद्र सिंह ने कंपिल थाने में 18 जून 2007 को अज्ञात के खिलाफ 1,500 मीटर बिजली की लाइन के तार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में गांव सुल्तानपुर निवासी होरीलाल बाथम का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

पुलिस ने होरीलाल के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से श्रवण कुमार ने दलीलें दीं। सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। गवाह व साक्ष्य के आधार पर होरीलाल को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी को एक साल तीन माह कारावास व तीन हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक माह अतिरिक्त कारावास भोगना होगा (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed