फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   village,school,teacher,police,arrest

शिक्षक की पिटाई से बालक की बिगड़ी हालत, परिजनों का हंगामा

Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
village,school,teacher,police,arrest
कन्नौज। प्राथमिक विद्यालय नसरापुर में शिक्षक की पिटाई से बालक की हालत बिगड़ गई। मां के साथ करीब पांच सौ ग्रामीणों की भीड़ ने स्कूल का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर शिक्षक मौके से भाग निकला। मौकी पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के नसरापुर गांव निवासी सविता दोहरे के पति बादशाह की छह माह पहले मौत हो गई थी। सविता का पांच वर्षीय बेटा शोभित प्राथमिक विद्यालय नसरापुर में कक्षा तीन में पढ़ता है। शुक्रवार की रात शोभित की हालत बिगड़ गई। उसके शरीर में जगह-जगह डंडों की पिटाई से चोट के निशान थे। आंख में भी सूजन थी। शोभित ने मां को बताया कि गुरुवार को उसे शिक्षक सौरभ पाल ने पीटा है। तब शुक्रवार की सुबह नौ बजे सविता और गांव के करीब पांच सौ ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। पिटाई का विरोध करते हुए स्कूल का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देखकर शिक्षक सौरभ पाल मौके से भाग निकला। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। करीब 11 बजे ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। शोभित की मां ने शिक्षक सौरभ पाल के खिलाफ बेटे को बेरहमी से पीटने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
एक और बालक ने बंधक बनाकर पिटाई का लगाया आरोप
कक्षा तीन में पढ़ने वाले बालक आयुष ने भी शिक्षक सौरभ पाल पर गंभीर आरोप लगाया। हंगामे के दौरान आयुष ने बताया कि 31 अगस्त को शिक्षक सौरभ पाल ने छुट्टी के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद बेरहमी से पीट दिया। पिता प्रदीप ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह लोग धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed