{"_id":"6025720d8ebc3ee96e7cedf9","slug":"vikaas-kaaryon-mein-ruchi-na-lene-par-paanch-sachiv-nilambit-do-ka-roka-vetan-kannauj-news-knp6112969127","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में रुचि न लेने पर पांच सचिव निलंबित, दो का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में रुचि न लेने पर पांच सचिव निलंबित, दो का रोका वेतन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करते डीएम राकेश कुमार मिश्र व सीडीओ आरएन सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। डीएम ने विकास कार्यों में रुचि न लेने पर पांच सचिवों को निलंबित कर दिया। दो सचिवों का वेतन रोकने और निर्माण कार्यों में तेजी न लाए जाने पर 16 सचिवों पर कार्रवाई के लिए सीडीओ को निर्देश दिए।
गुरुवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा आदि विकास कार्यों की समीक्षा की। ब्लाक छिबरामऊ, तालग्राम, सौरिख व हसेरन के बीडीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर सौरिख के सचिव राजेंद्र कुमार वर्मा, छिबरामऊ के प्रदीप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनीष बाबू, मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया। सौरिख के सचिव संतोष कुमार, कृष्ण कुमार का वेतन रोक दिया। सौरिख के एडीओ एसआईबी, हसेरन के युवराज सिंह, सुशील बाबू, छिबरामऊ के अजय कुमार मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। मनरेगा में मस्टर रोल अभी तक न निकालने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुपात में अभी तक 100 दिवस का रोजगार न सृजित किए जाने पर नाराजगी जताई। 16 ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों के सुधार न लाए जाने पर सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि 18 फरवरी को फिर से समीक्षा होगी। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार पर कार्रवाई तय होगी। पीडी डीआरडीए को ब्लाक छिबरामऊ में हुए कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, बीडीओ व ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।