फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vidyut karmiyon ke kaary bahishkaar se aapoorti baadhit

विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार से आपूर्ति बाधित

Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
vidyut karmiyon ke kaary bahishkaar se aapoorti baadhit
मुख्यालय पर एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। करोड़ों के जीपीएफ घोटाले के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से हड़ताल शुरू कर दी गई है। दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के पहले दिन छिबरामऊ नगर और देहात क्षेत्र के दो फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उधर, कन्नौज मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कन्नौज में एक्सईएन कार्यालय के सामने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जुटे। मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। शुक्र रहा कि मुख्यालय में कोई फाल्ट नहीं हुआ। विभाग का दावा है कि आपूर्ति में किसी भी तरह के व्यवधान की सूचना नहीं मिली है। धरना प्रदर्शन में एक्सईएन शादाब अहमद, रवींद्र कुमार, सूरज सोनी, जेई राजेश कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, आलोक कुमार, सुधांशु श्रीवास्तव, ह्देश कुमार, रामपाल और एसडीओ अरविंद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

छिबरामऊ में एक तरफ विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में विद्युत कर्मियों द्वारा धरना दिया जा रहा था, दूसरी तरफ नगर के फीडर नंबर दो, प्रेमपुर फीडर तथा भौंराजपुर फीडर में आए फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण विद्युत कर्मचारियों को फोन करते रहे, हड़ताल के चलते किसी ने कार्य करने की हिम्मत नहीं जुटाई। दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भौंराजपुर फीडर बंद कर दिया गया। इससे भौंराजपुर, भोजपुर, कुशलपुर कैरदा, उस्मानपुर, नथा नगला, शेखपुर में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। यह सायं पांच बजे के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमपुर फीडर में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर आग लगने की सूचना आने पर विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। इससे छिबरामऊ नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज, ककरइया, रामपुर बैजू, गुरुद्वारा रोड, असालतनगर, नार्मल रोड, निगम मंडी, कटरा, विशुनगढ़ रोड सहित कई मोहल्लों में दिन भर व्यवस्था बंद रही।

कर्मचारियों ने नारेबाजी कर दिया धरना
विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पर एसडीओ, अवर अभियंता तथा कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को उपखंड कार्यालय पर धरना दिया गया। कर्मचारियों ने जीपीएफ, सीपीएफ तथा ईपीएफ घोटाले के दोषी लोगों को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपदेश कुमार, राकेश कुमार पाल, अवनीश कुमार, अंजनी कुमार त्रिपाठी, अकील अहमद, मुकेश दुबे, एसडीओ सौरिख सद्दाम हुसैन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed