फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of woman firing viral

फायरिंग करते महिला का वीडियो वायरल

Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Video of woman firing viral
फोटो 04सीएचबीपी59: रिवाल्वर से फायर करती महिला। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़। रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

सोशल साइट पर इन दिनों रिवॉल्वर से फायर करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मिघौली गांव की रहने वाली महिला का है। वीडियो में वह रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग कर रही है। इस दौरान पास ही खड़े कुछ बच्चे भी रिवॉल्वर से फायर करने की जिद करते दिखाई दे रहे है। सोशल साइट पर फायर कर रही महिला का नाम अनुराधा सिंह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो महिला के पति राजनीति क्षेत्र से जुड़े है। थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो दीपावली के आसपास का है। रिवाल्वर का लाइसेंस किसका है, इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed