{"_id":"5db204428ebc3e015c0ccb19","slug":"vetan-katautee-ke-virodh-mein-kiya-hangaama-kannauj-news-knp5218808171","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन कटौती के विरोध में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन कटौती के विरोध में किया हंगामा
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में हंगामा करते आउटसोर्सिंग कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी वेतन में कटौती देखकर आक्रोशित हो गए। इन्होंने सीएमएस कार्यालय के बाहर धरना देकर हंगामा किया।
मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग कंपनी की तरफ से वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मी समेत अन्य कर्मचारी तैनात हैं। इन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला था। दिवाली से पहले इनके खाते में एक माह का वेतन आ गया। खाता चेक करने पर वेतन में 200 से 2000 रुपये तक कटौती की जानकारी हुई। इस पर कर्मियों ने गुरुवार सुबह कालेज पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। यह सीएमएस कार्यालय के बाहर धरना देकर पूरा भुगतान करने की मांग करने लगे। कर्मियों ने वेतन में कटौती को लेकर सीएमएस से भी शिकायत की।
सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि इस बाबत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर से बात की जाएगी। वहीं हर्ष इंटरप्राइजेज कंपनी के मैनेजर रवी श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। इससे इनका वेतन काटा गया है। वह जिस विभाग में कार्यरत हैं, वहां के विभागाध्यक्ष से ड्यूटी संतोषजनक लिखवाकर दे देते हैं तो पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। लापरवाह कर्मचारियों को कंपनी में नहीं रखा जाएगा।