फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vehicle collision killed the young man

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 23 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 23 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the young man

जीटी रोड हाईवे पर नौली चौराहा के पास वाहन की टक्कर

विज्ञापन
से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

मोहल्ला बिरतिया निवासी डॉ. नसीम का बेटा फरहान (30) अपने मित्र लालबाबू के साथ शेखपुुर जा रहा थो। उनके साथ एक अन्य बाइक पर सिराज और चंदन भी थे। जब वह लोग कस्बा सिकंदरपुर के आगे जीटी रोड हाईवे पर नौली चौराहा के पास पहुंचे तभी वाहन ने फरहान की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही फरहान और बाइक चला रहा उसका साथी लाल बाबू उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते ही चालक वाहन को भगा ले गया। घायल फरहान को सीएचसी लाया गया। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। शव आते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed