{"_id":"94cf2b2a321f5821677b2f301ae7a5d8","slug":"vehicle-collision-killed-the-bike-rider-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास देर रात एक वाहन ने
विज्ञापन
बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा
भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला बिरतिया सैयदवाड़ा निवासी मातादीन का पुत्र मनोज कुमार (35) राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। वह सौरिख क्षेत्र के ग्राम खरौली में वर्तमान में किसी विद्यालय में निर्माण कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम वह वापस लौटते समय ग्राम बटेला में रह रहे सुनील के घर चले गए।
बताया जाता है कि देर रात वहां से वापस अपने घर लौटते समय जैसे ही वह सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अंधेरा होने के कारण वह सड़क पर ही पड़ा रहे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसे लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई।
यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही युवक के घर कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सुमन, मां नारायनश्री और पिता मातादीन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाबत युवक के पिता ने वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मोहल्ला बिरतिया सैयदवाड़ा निवासी मनोज कुमार के चार बच्चे हैं। वह राजमिस्त्री का कार्य करते हुए परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। दुर्घटना में उनकी मौत हो जाने से उनके चारों बच्चों सिद्धार्थ, राखी, वंदना और पायल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पति की मौत से उसकी पत्नी सुमन बदहवाश हो गई।