फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vasoolee se tang kisaan kee sadame se maut

वसूली से तंग किसान की सदमे से मौत

Fri, 13 Sep 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
vasoolee se tang kisaan kee sadame se maut
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सदमे से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले रुपये लेकर फर्जी कनेक्शन की रसीद दी गई थी। दो माह पूर्व बिजली अधिकारियों ने चेकिंग में कनेक्शन को अवैध बताकर जुर्माना लगा दिया था। इससे सदमे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के पाल नगर निवासी किसान अजय सिंह (40) पुत्र रामदास यादव की बुधवार सुबह मौत हो गई। भाई रावेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि करीब दो साल पूर्व तालग्राम के एक गांव में रहने वाले बिजली ठेकेदार और अवर अभियंता ने ढाई लाख रुपये लेकर ट्रांसफार्मर रखवाने के साथ लाइन खींच दी थी। फर्जी कनेक्शन की रसीद दे थी। इससे अजय सिंह नलकूप से सिंचाई करने लगे। दो माह पूर्व विद्युत अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान फर्जी कनेक्शन बताकर केबल जब्त कर ली थी। दो लाख 53 हजार का जुर्माना लगाया था। तहसील से आरसी जारी हुई थी। तभी से भाई सदमे में था।
विज्ञापन

कोतवाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed