{"_id":"60d769f78ebc3e3346788fc5","slug":"vaikseeneshan-booth-par-todaphod-svaasthy-karmee-ko-peeta-kannauj-news-knp636652324","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन बूथ पर तोड़फोड़, स्वास्थ्य कर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन बूथ पर तोड़फोड़, स्वास्थ्य कर्मी को पीटा
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना वैक्सीनेशन बूथ पर युवकों ने तोड़फोड़ करते हुए स्वास्थ्य कर्मी को पीट दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड बूथ पर नगर के अर्पित चौबे उर्फ राजा व अभिषेक चतुर्वेदी अपने चार-पांच साथियों के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे। काउंसलर महेंद्र कुमार सिंह ने वैक्सीन खत्म होने की बात कही। इससे युवक भड़क गए। गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने रजिस्ट्रेशन रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया। महेंद्र कुमार के साथ मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर स्वास्थ्य कर्मी विकास चतुर्वेदी, संदीप, राजीव यादव, डॉ. प्रशांत दीक्षित, डॉ. अजय पाल, फार्मासिस्ट हरीनाथ यादव व योगेंद्र कुमार ने काउंसलर को बचाया। जाते समय यह युवक वैक्सीन की खाली वायल उठा ले गए।
वैक्सीनेशन सेंटर पर विवाद की सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जा रही है। आरोपी युवकों पर कार्रवाई होगी। वैक्सीनेशन सरकार की प्राथमिकता में है। इस कार्य में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।