फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vaccine hopes to put in the room lock

वैक्सीन रूम में आशाओं ने डाला ताला

Sun, 25 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 25 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vaccine hopes to put in the room lock
सीएमओ कार्यालय के सामने वैक्सीन रूम में ताला डालकर विरोध प्रदर्शन करती आशाएं। - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन कर रही आशाओं ने शनिवार को वैक्सीन रूम में ताला डालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करने की घोषणा की।

विज्ञापन


आशा वेलफेयर एसोसिएशन की महामंत्री शशि दुबे की अगुवाई में आशाओं ने सबसे पहले सीएमओ कार्यालय के सामने बने कोल्ड चेन (वैक्सीन रूम) में ताला डाल कर नारेबाजी की। साथ ही रविवार को होने वाले पल्स पोलियों दिवस का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


आशाओं का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी बीच फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आशाओं को समझाने का प्रयास किया तो उनकी आशाओं से नोक-झोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशाओं ने कहा कि फार्मसिस्टों ने हड़ताल रखकर चिकित्सा व्यवस्था को बाधित रखा।  अब उन्हें कोल्ड चेन में ताला डालने से मना कर रहे हैं। इस पर फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्रम का विरोध न करें।

मांगों के लिए प्रदर्शन जारी रखें। कोल्ड चेन में ताला लगाने के बाद आशाएं दोबारा सीएमओ कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन किया।  आशाओं ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा दिया गया ज्ञापन जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंचाया  है।


इस कारण मांगों पर सुनावाई नहीं हो रही है। इस मौके पर सुमन लता, शिवदेवी, कल्पना, शिव प्यारी, ऊषा, जूली, सुनीता यादव, संगीता, मानदेवी, मीरा, रानी देवी, संतोषी, लौंगश्री, रेनू, मालती देवी, शांति, सीमा आदि मौजूद रहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed