{"_id":"5e20b2c18ebc3e4b166c3823","slug":"vaahan-kee-takkar-se-yuvak-kee-maut-saathee-ghaayal-kannauj-news-knp5388572141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
अभिषेक के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। गेस्ट हाउस से पैदल घर जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी अभिषेक (18) पुत्र केदार व चंद्रपाल पुत्र रामआसरे बुधवार देर रात एक गेस्ट हाउस से घर जा रहे थे। जनता इंटर कॉलेज के पिछले गेट के पास अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर अभिषेक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
वहीं चंद्रपाल का सौ शय्या अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक की शादी नहीं हुई थी। वह शादी समारोह में वेटर का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।