फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   v

जैविक खेती के प्रति किसानों को किया गया प्रेरित

Fri, 06 Nov 2020 07:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
v
गोष्ठी में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को रबी गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महिला किसानों के सशक्तीकरण पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने कहा कि किसान पराली को जलाने की बजाय खेतों में ही सड़ने दें, यह सड़कर खाद बनेगी, जिससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। शासन से कृषि गोदामों पर गेहूं व सरसों का बीज पचास प्रतिशत अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। कुछ किसानों ने बताया कि उनके मौजों के अभिलेख जले होने के कारण सरकारी खरीद करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। उचित रेट पर धान की फसल की बिक्री न होने से वह चिंतित हैं। गोष्ठी में एडीओ पीपी सुखवीर सिंह, आशीष कुमार, आलोक कुमार, सर्वेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार व मुकेश पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed