फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Urn distribution drew a crowd of devotees

कलश वितरण में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 10 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 10 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Urn distribution drew a crowd of devotees

बटेश्वरदयाल महाविद्यालय में चल रही श्रीराम कथा

विज्ञापन
महोत्सव एवं सत्संग के समापन पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके अलावा कलश वितरण किए गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

गोविंद सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभातफेरी मंडल की ओर से सौरिख रोड पर कालिका देवी मंदिर के सामने स्थित बटेश्वरदयाल महाविद्यालय में आयोजित सत्संग एवं श्रीराम कथा महोत्सव का गुरुवार को रामराज्यभिषेक के साथ धूमधाम से समापन हो गया था।

शुक्रवार की सुबह कथा पंडाल में 30 सितंबर को नगर में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को कलश बांटे गए। आयोजक मंडल द्वारा उन्हें दिए गए टोकन को देखकर कलश प्रदान किए गए। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। चार अक्तूबर को निकाली गई राम बारात में शामिल सभी बारातियों और आरएस यादव इंटर कालेज के सभी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें भोज कराया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. परशुराम शर्मा, विजय सिंह, विमल पांडेय, मनोज सिंह राठौर, रजत त्रिपाठी, अवधेश गुप्ता, टिंकी यादव, ओमेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, विजय तिवारी, राहुल मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed