फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Upturned trolley full of devotees, a dozen injured

भक्तों से भरी ट्राली पलटी, एक दर्जन घायल

Sun, 11 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 11 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Upturned trolley full of devotees, a dozen injured
घायल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जहारा देवी मंदिर जा रही भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बाइक सवार को बचाने के प्रयास में जीटी रोड कटरा गांव के सामने पलट गई। इससेे एक दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोचीपुर गांव से शनिवार की सुबह भक्त ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर जहारा देवी मंदिर जा रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड कटरा गांव के सामने पहुंचे तभी एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार जीटी रोड पर गिर पड़ा। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर जीटी रोड किनारे खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन


इससे घटनास्थल पर भक्तों में कोहराम मच गया। यह देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रैक्टर-ट्राली से निकाल कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायल मोचीपुर निवासी योगेश (45) पुत्र सतेंद्र, रनवीर (28) पुत्र मंगूलाल, गिरीश (55) पुत्र राजाराम, विनोद (60) पुत्र जुगनू,
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित (15) पुत्र तीरथ, संजू (30) पुत्र जगदीश नरायण, आदर्श (25) पुत्र कन्हैया लाल, रोहित (11 माह) पुत्र राजेश, छोटेलाल (70) पुत्र नंहा, सरोजनी (55) पत्नी सर्वेश के अलावा अजीतमल के गांव सहगल पट्टी निवासी मोहित (24) पुत्र सत्य प्रकाश, गांव नौरलगंज निवासी कमलेश (40) पुत्र सोलाम घायल हो गए। इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed