{"_id":"587fac074f1c1b665ff00816","slug":"uproar-in-the-bank-denied-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन न मिलने पर बैंक में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन न मिलने पर बैंक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाद भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक समधन में नोटबंदी के बाद से कैश की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कैश न मिलने पर पेंशन लेने आए लोगों ने हंगामा किया। भीड़ नियंत्रित न होती देख बैंक अफसरों ने सायरन बजा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
समधन नगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बुधवार को पेंशन लेने वालों ने सुबह से डेरा जमा लिया। बैंक कर्मियों ने रुपये वितरण का काम शुरू किया, लेकिन सैकड़ों पेंशन लाभार्थियों को पैसा मिलने की उम्मीद टूटते दिखाई दिए तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक अफसरों ने गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने कुछ लाभार्थियों को हड़काने का प्रयास किया। जिससे महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा और तेज कर दिया।
विज्ञापन
इस पर बैंक अफसरों ने आपातकालीन सायरन बजा दिया। जिसकी आवाज सुनकर बैंक परिसर में जमा लोगों में बैंक से बाहर निकलने को लेकर भगदड़ मच गई। इसके बाद काफी देर तक मामला गर्म रहा। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों के समझाने पर वह शांत होकर दोबारा बैंक परिसर में लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर बीतने के बाद भी उनके हाथ पैसा नहीं लग सका। उन्हें मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र ने बताया कि बैंक को दो दिन में पांच अथवा छह लाख रुपये मुहैया कराया जाता है। अत्यधिक पेंशन लाभार्थियों के चलते कैश कम पड़ जाता है। पैसा न मिलने के कारण लाभार्थी अक्सर हंगामा करते हैं। अन्य जरूरतमंद ग्राहकों को भी खाता से पैसा निकालने में दिक्कतें आ रही हैं।