फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Upendra ready to shine in para athletics

Kannauj News: पैरा एथलेटिक्स में चमक बिखेरने को तैयार उपेंद्र

Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Upendra ready to shine in para athletics
तालग्राम। आठवीं इंडियन ओपेन पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी उपेंद्र राजपूत अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले वह चार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। गुरुवार को ट्रॉयल फीस के लिए पूर्व राज्य मंत्री विधायक ने होनहार खिलाड़ी को आर्थिक सहायता देकर मदद की है।
विज्ञापन


उपेंद्र ने बताया कि ट्रॉयल में लगनी वाली फीस को लेकर पैसे की आर्थिक तंगी से वह जूझ रहा है। पिता ने अभी तक मां के गहने गिरवी रख कर अकादमी की फीस भरी है। जापान में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर ट्रॉयल की फीस आड़े आ रही है। यह ट्रॉयल प्रतियोगिता बंगलुरू के कंटेवा स्टेडियम में 26 से 28 मई 2026 में आयोजित होगी। जहां देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन




उपेंद्र की समस्या सुनने के बाद पूर्व राज्य मंत्री विधायक अर्चना पांडेय ने 15 हजार रुपये देकर आर्थिक सहायता की है। उसने डीएम भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पिता दिवारी लाल ने बताया कि पुत्र के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। उसने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है। विधायक अर्चना पांडेय और कोच व परिजनों ने विश्वास जताया है कि वह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed