फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UPEDA surveyed land for industrial corridor

Kannauj News: औद्योगिक गलियारा के लिए यूपीडा ने किया जमीन का सर्वे

Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
UPEDA surveyed land for industrial corridor
तिर्वा। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा की स्थापना होगी। इसके लिए तहसील प्रशासन कई बार जमीन को चिह्नित भी कर चुका है। हर बार सर्वे में कोई न कोई दिक्कत होने के कारण यूपीडा के अधिकारी अनुपयोगी बताकर खारिज कर देते हैं। तहसील प्रशासन ने एक बार फिर जमीन को चिह्नित किया। मंगलवार को यूपीडा के अधिकारियों ने चिह्नित जमीन का तहसील प्रशासन के साथ सर्वे किया है।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र में परफ्यूम पार्क के साथ विशिष्ट मंडी की स्थापना के बाद सरकार ने तहसील क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा स्थापना के लिए तहसील प्रशासन से जगह की मांग की थी। सरकार के निर्देश पर एसडीएम पवन कुमार मीणा, तहसीलदार अवनीश कुमार ने औद्योगिक गलियारा स्थापना के लिए तहसील क्षेत्र के ठठिया, अलीपुर आहाना, बलनापुर, खानपुर, जनखत गांव में पड़ी सरकारी समेत किसानों की भूमि को चिह्नित किया था। जमीन को यूपीडा के अधिकारियों ने अनुपयोगी बताते हुए खारिज कर दी थी। तहसील प्रशासन ने एक बार फिर जमीन चिह्नित की। एक महीने के बाद तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के एक्सप्रेसवे के किनारे ठठिया, चंदौली, भुन्ना गांव में जमीन को चिह्नित कर यूपीडा को प्रस्ताव भेज दिया। यूपीडा के अधिकारियों ने नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार के साथ चिह्नित जमीन का सर्वे किया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि ठठिया, चंदौली, भुन्ना में जमीन का सर्वे कराया गया है। यूपीड़ा अधिकारियों की सहमति मिलते ही जमीन को अधिग्रहण करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed