फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   upadravee chhaatron ko pahachaanane ke lie banee teen sadasyeey teem

उपद्रवी छात्रों को पहचानने के लिए बनी तीन सदस्यीय टीम

Fri, 25 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
upadravee chhaatron ko pahachaanane ke lie banee teen sadasyeey teem
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज के बाहर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी छात्रों को पहचानने का काम तीन सदस्यों वाली टीम करेगी। प्राचार्य खुद इसकी निगरानी करेंगे। चिह्नित होने पर कार्रवाई की जाएगी। चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने मेडिकल कालेज के बाहर दुकानों पर तोड़फोड़ व बवाल करने के मामले में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। डॉ. संदीप कौशिक, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. वीपी प्रियदर्शी को जांच सौंपी गई है। टीम को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। टीम ने बताया कि दो दिन पहले उपद्रव के मामले में बिंदुवार पड़ताल की जाएगी। यह भी कि किस वजह से छात्रों को आक्रोशित होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने किन-किन दुकानों को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी। अगर किसी ने वीडियो बनाया है तो उसका भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 10 बजे एमबीबीएस छात्रों ने एक राय होकर कालेज के बाहर मार्केट समेत अन्य दुकानों पर हंगामा किया था। तोड़फोड़ भी हुई। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे समेत कुर्सी, मेज तोड़ दी गई। उपद्रव की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। प्राचार्य डॉ.नवनीत कुमार व सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद मामला संभल पाया। छात्रों के उपद्रव से कालेज के बाहर के दुकानदार नाराज हैं। दुकानदारों ने छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को भी पुलिस व कालेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed