फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   upachunaav: paanch blaakon mein hee hoga matadaan, graam panchaayaton mein 2114 pratyaashee honge nirvirodh

उपचुनाव: पांच ब्लाकों में ही होगा मतदान, ग्राम पंचायतों में 2114 प्रत्याशी होंगे निर्विरोध

Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
upachunaav:  paanch blaakon mein hee hoga matadaan, graam panchaayaton mein 2114 pratyaashee honge nirvirodh
कन्नौज। उपचुनाव में जिले के पांच ब्लाकों में मतदान होगा। इनमें तीन ग्राम प्रधान, दो बीडीसी और 57 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने हैं। मतदान 12 जून को होगा। इसके लिए 18 ग्राम पंचायतों में 20 मतदान केंद्र और 35 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 2117 सीटों के लिए नामांकन हुए थे। इनमें 2114 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने की नौबत है।
विज्ञापन

एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के आठ विकास खंडों में 2187 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन खोले गए थे। इनमें 2171 सीटों के लिए नामांकन हुए। अभी भी कई जगह रिक्त हैं। ग्राम प्रधान के लिए उमर्दा ब्लाक के सखौली गांव में अनारक्षित पद के लिए मतदान होगा। यहां दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जलालाबाद के जसपुरापुर सरैया में ओबीसी आरक्षित सीट पर प्रधान के लिए मतदान होगा। यहां भी तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। उत्तिमापुर पट्टी में अनारक्षित पद पर प्रधान के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बीडीसी सदस्य पद के लिए दो जगह मतदान होना है। कन्नौज सदर के रजईमऊ राजा के वार्ड 76 में ओबीसी आरक्षित पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। ब्लाक हसेरन क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 गोपालपुर में ओबीसी महिला आरक्षित पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

इन पांच ब्लाकों के गांवों में होगा मतदान
कन्नौज ब्लाक के बैसापुर पट्टी, भिदासिन, ऑटी, सहजापुर, आकिलपुर, बरौली, सलेमपुर तारा बांगर, चौरा चांदपुर बांगर, तिखवा, रामपुर मुडेरी राजा, दरौरा खुर्द, जलालाबाद ब्लाक के जसपुरापुर सरैया, उत्तिमापुर, रैगावां, गुगरापुर ब्लाक के मोहनपुर रतनपुर, हसेरन ब्लाक के गोपालपुर और उमर्दा ब्लाक के सखौली गांव में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed