{"_id":"65d6589fbf8d3f6f0a0ed1e4","slug":"up-board-exam-from-today-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109708-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से
Thu, 22 Feb 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। गुरुवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मोबाइल फोन, ईयरफोन लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी। प्रशासन की ओर से इससे जुड़े निर्देश जारी किए जा चुके हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय कैलकुलेटर, डिवाइस, व ज्योमेट्री बॉक्स को ले जाने की भी मनाही होगी। छात्राओं की तलाशी गेट पर एकांत में बूथ बनाकर महिला कर्मी करेंगी। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले भर में 100 स्कूलों में सेंटर बनाया गया है।
इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 51784 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 27145 छात्र व इंटरमीडिएट में 24639 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए जिन 100 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें एक राजकीय विद्यालय, 44 सहायता प्राप्त विद्यालय के अलावा 55 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। इन सभी सेंटर पर प्रशासन की ओर से100 केंद्र व्यवस्थापक, 100 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 100 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट पांच सचल दल बनाए गए हैं। डीआईओएस डॉ. पूरन लाल ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हो जाएगी।
पहले दिन हिंदी की परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को हाईस्कूल और इंटर दोनों की हिन्दी की परीक्षा होगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 08:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटर की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी।