फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Under the flag read Fatiha , vows sought

झंडे तले फातिहा पढ़ा, मन्नतें मांगी

Mon, 02 Feb 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 02 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Under the flag read Fatiha , vows sought
ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर शहर में जुलूसे गौसिया निकाला गया। नात शरीफ, मन्कबत व नारे लगाते हुए लोग कागजियाना स्थित झंडे तले पहुंचे। यहां फातिहा व मन्नतें मांगी। वहीं देररात जगह-जगह जलसे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों का काफिला मोहल्ला कागजियाना स्थित झंडे तले पहुंचना शुरू हो गया। अपने नौनिहालों को दूल्हा बनाकर परिजन व रिश्तेदार बैंड-बाजे के साथ झंडे तले (बड़े पीर साहब की चिल्लागाह) पहुंचे। सरायमीरा में बूढ़े बाबा मजार पर अकीदतमंदों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन


दो बजते ही ट्रैक्टरों व बाइक के साथ जुलूस के रूप में लोग शहर को रवाना हुए। शहर के मोहल्ला काजीटोला, गढ़ैया, ग्वाल मैदान, लाखन चौराहा, सब्जी मंडी की मुख्य गलियों से होता हुआ जुलूसे गौसिया शाम 4 बजे कागजियाना पहुंचा। जश्ने गौसुलवरा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा झंडे तले आने वाले लोगों को पेयजल व लंगर का इंतजाम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकीदतमंदों ने झंडे तले पहुंचकर अपनी हाजिरी दी और परिवार की सलामती की दुआ मांगी। बड़े पीर साहब की यौमे पैदाइश पर मोमिनों ने धूमधाम से ग्यारहवीं शरीफ का त्यौहार मनाया। इस दौरान शहर में जगह-जगह अकीदतमंदों ने स्टाल लगाकर लोगों को मिठाई व लंगर बांटा गया।

लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी। वहीं गैर जनपदों के सैकड़ों अकीदमंद परिवार व मुल्क की सलामती की दुआ मांगने शहर के झंडे तले पहुंचे। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रूखाबाद, मैनपुरी के लोग शामिल थे।

महिलाओें ने मेले में की खरीददारी
शाम चार बजे झंडे तले स्थित जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम में हुजूम उमड़ा। महिलाओं व बच्चों ने परिसर में लगे मेले में खरीददारी की। आने वाले मेहमानों को लंगर हासिल करने व जियारत का तरीका बताने के लिए कार्यक्रम की आयोजन कमेटी ने माइक के जरिए समय-समय पर जानकारी दी। कमेटी के नाजिम उर्फ बब्लू, अरशद, चंदू, अच्छे खलीफा, महिवाल, सहजाद, गुड्डू आदि ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए।

-----------
प्रशासन भी रहा मुस्तैद
सरायमीरा से निकाला गया जुलूसे गौसिया को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। जुलूस के साथ एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति, कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव, ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed