{"_id":"67193cbff2745f5c9b091f9a","slug":"uncontrolled-dumper-overturned-driver-and-helper-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120226-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अनियंत्रित डंपर पलटा, चालक और हेल्पर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अनियंत्रित डंपर पलटा, चालक और हेल्पर जख्मी
विज्ञापन
अमोलर। झांसी से गिट्टी लेकर हरदोई जा रहा डंपर अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर जख्मी हो गए। यूपीडा टीम मौके पर पहुंची।
झांसी के पूछ थाना क्षेत्र के गांव शेरशाह निवासी चालक आकाश मोंठ झांसी से डंपर में गिट्टी लेकर हरदोई के सांडी के पटेल प्लांट लेकर जा रहा था। साथ में हेल्पर थाना ऐरच गांव स्किल बुजुर्ग निवासी अजय भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के जलखरिया गांव के पास बुधवार सुबह पांच बजे चालक को झपकी आ गई और डंपर अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर एवं दोनों तरफ की ओवरटेकिंग लेन में पलट गया। हादसे के बाद गिट्टी रोड पर बिखर गई है। चालक और हेल्पर को मामूली चोट आई। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया, सेफ्टी एवं रिकवरी क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी से गिट्टी को समेटा गया और क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।