फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrolled DCM hits pickup on wrong side, four killed

Kannauj News: अनियंत्रित डीसीएम ने रांग साइड पहुंच पिकअप में मारी टक्कर, चार की मौत

Mon, 15 Jul 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled DCM hits pickup on wrong side, four killed
सौरिख। एक्सप्रेसवे पर डीसीएम ने डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ दिल्ली से बिहार जा रही पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में चार की जान चली गई। इसमें बुआ-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य घायलों की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


बिहार, सीवान के बिशनपुरा गांव निवासी राजन अपनी पिकअप से पिता स्व. दीनानाथ की तेहरवीं संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। पिकअप को उसका ममेरा भाई मुन्नू चला रहा था। पिकअप में इन दोनों के अलावा राजन की पत्नी रज्जू देवी, बेटा दीपक व दीपू, भाई मुकेश, रमांती पत्नी मुकेश, अंश व यश पुत्र मुकेश, मां कौशल्या देवी भी सवार थीं।
विज्ञापन

पिकअप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सौरिख थाना के गांव सलेमपुर के सामने पहुंचा। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब, समरेठहा के धुरी गांव निवासी रमनदीप लखनऊ से डीसीएम लेकर फिरोजाबाद जा रहे थे। चालक रमनदीप को झपकी लगने से डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर व जाली को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से जा रहे पिकअप में जा टकराया। पिकअप सवार मुन्नू व बुआ कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में डीसीएम चालक रमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम क्लीनर कालू को मामूली चोट आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन एंबुलेंसों की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल काॅलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। यहां रज्जो देवी की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश, राजन, दीपक, रमांती को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गयाच।
हैलट में मुकेश की भी मौत हो गई। तिर्वा एसडीएम अशोक कुमार व तहसीलदार अतुल हर्ष ने मेडिकल काॅलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल किया।
इनसेट....

ये गंभीर रूप से घायल हुए

हादसे में घायल राजन (38), दीपक (12) पुत्र राजन , रमांती (32), यश (12), दीपू (7), अंश (13) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल काॅलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।



इनसेट...

हादसे के समय सो रहा था परिवार
रविवार शाम दिल्ली से बिहार पिता की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा परिवार पिकअप में सवार था। पिकअप में सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। सुबह पांच बजे के करीब तेज आवाज के साथ हुई पिकअप व डीसीएम की भिड़ंत से चीखपुकार मच गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। खून से लथपथ लोग तड़प रहे थे। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed