फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrolled car collided with divider, five injured

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with divider, five injured
सौरिख(कन्नौज)। लखनऊ से फिरोजाबाद जाते समय चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों के मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों और गश्ती टीम ने हाईवे की एंबुलेंस में उपचार कराया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के सर्वे नगर निवासी कार चालक सतीश सिंह (38) रामभरोसे सिंह (60), पवन (29), अमर (44), पवन कुमार (45) के साथ लखनऊ से फिरोजाबाद जा रहे थे। थाना क्षेत्र के नगला वीरभान के सामने मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर ऊपर चढ़ गई। हादसे में कार सवार सभी लोगों के मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी और गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने हाईवे की एंबुलेंस में घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed