{"_id":"6937220fa064969f120ea9a5","slug":"uncontrolled-car-collided-with-bike-after-being-hit-by-truck-young-man-died-kannauj-news-c-12-1-knp1014-1353906-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार बाइक से भिड़ी, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार बाइक से भिड़ी, युवक की माैत
विज्ञापन
फोटो:18: कार के नीचे दबी बाइक। संवाद
- फोटो : सीएम योगी आदित्यानाथ की बैठक में मौजूद फिरोजाबाद के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी। स्रोतः भाजपा
तालग्राम (कन्नौज)। तेराजाकेट मार्ग पर सोमवार को ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में सीएचसी से मेडिकल काॅलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है जहां उसकी माैत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड से युवक की पहचान कर हादसे की सूचना परिजनों को दी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के कंधरापुर उगरापुर निवासी अरुण कुमार (30) सोमवार शाम सात बजे के करीब बाइक से तालग्राम की ओर जा रहा था। बिरौली जंगल में ट्रक ने कार के पीछे टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी। हादसे में बाइक और चालक अरुण कार के पहिया के नीचे दब गए। वहीं एयरबैग खुल जाने से कार सवार बाल-बाल बच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया जहां उसकी माैत हो गई। इधर ट्रक और कार छोड़कर दोनों चालक भाग गए। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक चालक की माैत हो गई है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

फोटो:18: कार के नीचे दबी बाइक। संवाद- फोटो : सीएम योगी आदित्यानाथ की बैठक में मौजूद फिरोजाबाद के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी। स्रोतः भाजपा