फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrollable truck collision, one died

बेकाबू ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 15 Jun 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 15 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck collision, one died
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फगुहा-मतौली मार्ग पर एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पति और मासूम बेटी घायल हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर कई घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव उमरायपुरवा निवासी अजमेरुद्दीन पत्नी सीमा (21) के साथ साइकिल से आपदा राहत चेक को भुनाने के लिए जा रहा था। शिवांगी ईंट भट्ठा के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे निर्माण संबंधी सामान उतारकर मतौली की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे अजमेरुद्दीन, उसकी पत्नी सीमा और 2 वर्षीय बेटी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। सीमा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह देखकर आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने रोड पर जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय, हल्का इंचार्ज अरुण कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। बाद में एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद भीड़ ने जाम खोला। घायल अजमेरुद्दीन को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed