फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrollable car entered the crowd, three wounded

बेकाबू कार भीड़ में घुसी, तीन घायल

Sat, 29 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 29 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car entered the crowd, three wounded
हादसे के बाद कार काो घेरे लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विशुनगढ़ रोड पर बरगदिया तिराहे के पास बेकाबू हुई कार भीड़ में घुस गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक ठेला में टक्कर मारती हुई कार समोसा की दुकान में जा घुसी। हादसा होते ही कार में बैठी सवारियां व ड्राइवर उतर कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


विशुनगढ़ रोड पर शनिवार की शाम चार बजे लोग दिवाली की खरीदारी कर रहे थे, तभी दिल्ली नंबर की टैक्सी कार बरगदिया तिराहे के पास बंद हो गई। ड्राइवर ने किसी तरह कार स्टार्ट कर रेस में आगे बढ़ाई तो कार बेकाबू होकर मूंगफली के ठेला में टक्कर मारते हुए आशीष यादव की समोसा की दुकान में घुस गई। हादसा होते ही कार में बैठी सवारियां और ड्राइवर उससे उतरकर भाग निकले। इसी दौरान भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने कार के नीचे दबे विशुनगढ़ रोड निवासी वृद्ध रामजीत (70) को किसी तरह बाहर निकाला। समोसा की दुकान पर बैठे रामबाबू (65) निवासी विशुनगढ़ रोड और नईबस्ती गंगेश्वरनाथ निवासी रशीद भी घायल हो गए। ग्रेसीगंज निवासी मूंगफली विक्रेता संजू गुप्ता ने बताया कि कार को तेजी से आता देख उनके ठेला के पास खड़े लोग जान बचाकर भागे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed