{"_id":"589218a24f1c1b0e23e8004f","slug":"uncle-took-a-wheel-of-the-bicycle-and-the-other-other-uprooted","type":"story","status":"publish","title_hn":" साइकिल का एक पहिया चाचा तो दूसरा अन्य उखाड़े ले गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल का एक पहिया चाचा तो दूसरा अन्य उखाड़े ले गए
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने बुधवार को सपा एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि साइकिल का पहिया चाचा उखाड़ ले गए। बचा हिस्सा दूसरे लोग लेकर गायब हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विभिन्न मामलों को गिनाया। वह मानीमऊ बाजार एवं छिबरामऊ में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मानीमऊ की सभा में राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडाराज कायम है। लोग अपने घरो में महफूज नहीं है। पिछली सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्सप्रेस वे को बलिया से आगरा तक मंजूरी प्रदान की थी, जिसको अखिलेश सरकार ने लखनऊ से आगरा कर दिया। यह एक्सप्रेस वे चार हजार करोड़ की जगह 24 हजार करोड़ में बनकर तैयार हुआ है। मसलन एक किलोमीटर पर सौ करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है। भाजपा पर निशाना साधते हुे कहा कि उन्होंने कहा कि सपा-भाजपा की मिलीभगत से प्रदेश में दंगे होते है। माल्या, ललित मोदी जैसी हस्तियों का डेढ़ लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया। नोटबंदी से बेरोजगारी फैली है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय भारती, जिला प्रभारी शिवांक बाजपेयी, शुभम दुबे, सदर विधानसभा प्रत्याशी अनुराग सिंह, सतीश जाटव, संजय गौतम, नरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
वोट के लिए करवाते हैं दंगे
छिबरामऊ। राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा ने सपा और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए तंज कसा कि ये लोग वोट के लिए दंगे कराते हैं। नगर के दरगाह रोड मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा महासचिव ने दलित और मुस्लिम के साथ ब्राह्मण मतदाताओं को बसपा से जोड़ने पर जोर दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के लोगों ने वाजपेई, कलराज मिश्रा और मुरलीमनोहर जोशी जैसे शीर्षस्थ नेताओं को पार्टी ने हासिए पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
लोगों का मन भटकाने के लिए की गई नोटबंदी से 25 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। उन्होंने कहा कि चुनाव की घंटी बजते ही इनकी जुुबां पर राममंदिर आ जाता है। अध्यक्षता भगवतीप्रसाद दुबे भइयाजी ने की और संचालन लल्लन अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अजय भारती, फर्रूखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी तहसीन सिद्दीकी, जोनलकोआर्डीनेटर अखिलेश अंबेडकर व अनुज गौतम आदि ने भी संबोधित किया।