{"_id":"6383a7d79e28ee12ef39983a","slug":"uncle-shot-nephew-in-transaction-dispute-kannauj-news-knp7305690133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Crime: लेनदेन के विवाद में मामा ने भांजे को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Crime: लेनदेन के विवाद में मामा ने भांजे को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sun, 27 Nov 2022 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक ने भांजे को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से भांजा घायल हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। जिला अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने घायल से पूछताछ कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कस्बे समधन मोहल्ला गर्दाबाद निवासी उरज हुसैन का मोहल्ले में ही रहने वाले मामा को रुपये उधार रुपये दिए थे। कई दिनों से हुसैन अपना धन मांग रहा था पर मामा टालमटोल करता था। शनिवार की रात आठ बजे लेनदेन को लेकर हुसैन का मामा से विवाद हो गया। इसके बाद मामा ने तमंचे से हुसैन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। परिजन हुसैन को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसआई श्रीराम पटेल ने घायल से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि हुसैन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन