फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unable to reach three digits, bua babua- Mahana

तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगे बुआ बबुआ- महाना

Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unable to reach three digits, bua babua- Mahana
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मौजूद सतीश महाना। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को कन्नौज सदर विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना ने कहा कि बुआ और बबुआ का गठबंधन 300 सीटों पर जीत की बात करता था। उन्हें जनता ने नकार दिया। वह 300 तो दूर 3 अंकों तक नहीं पहुंच पाए। इस बार भी यही होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इतनी बारिश के बावजूद भारी संख्या ने जता दिया है कि भाजपा की नीतियां व कार्य सभी को पसंद आ रहे हैं। पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने विकास, अपराध मुक्त क्षेत्र, सबका साथ, सबका विकास करने का जो बीड़ा उठाया, उसमें जनता भाजपा के ही साथ है। पिछली सरकारों में जो दूसरों को डराते थे। वे गुंडे, माफिया अपने घरों में घुस गए हैं। पिछली सरकारों में विधायक, सांसद वीआईपी होते थे। उनके रसूख को देखकर आम जनता डरती थी। भाजपा के शासन में वह जनता अपने विधायक सांसद से संवाद करती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि आप सभी लोगों का समाज में एक अलग प्रभाव है। जनता आपकी बात सुनती है। भाजपा के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में आपका योगदान महत्वपूर्ण होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विकास त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया, जिला महामंत्री हरिबक्स सिंह, जिला महामंत्री सौरव कटियार, पूर्व जिला महामंत्री अवधेश राठौर, जिला मंत्री संजीव चतुर्वेदी, जिला मंत्री विशाल दुबे, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, कन्नौज देहात मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिमन्यु ठाकुर, अनिल दुबे, अनिल पाठक, श्यामस्वरूप चतुर्वेदी, संजीव तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ओवैसी को तो चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करते: महाना
प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ओवैसी मुस्लिम समाज के रहनुमा बनने का प्रयास कर रहे हैं। मुस्लिम समाज को पता है कि भाजपा का शासन अन्य की अपेक्षा उनके लिए बेहतर है। यहां सबका साथ सबका विकास की बात होती है। वह तो ओवैसी को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करते। किसान आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि आम किसान भाजपा से खुश हैं। वह लोग जो आंदोलन कर रहे, किसानों को बरगला कर राजनीति चमकाना चाहते हैं। वह इसमें सफल नहीं होंगे। सोनू सूद के घर छापे के बारे में उन्होंने कहा कि वह सरकारी एजेंसी का अपना काम होता है। सरकार का कोई लेना-देना नहीं रहता। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश ने यदि काम किया होता तो जनता उन्हें न नकारती। अखिलेश अभी अपनी पहचान कैसे बने, इसकी चिंता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed