फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Umrda temporary bridge on the canal will be back

उमर्दा नहर पर फिर शुरू होगा अस्थाई पुल

Sun, 02 Aug 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 02 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Umrda temporary bridge on the canal will be back
उमर्दा नहर के क्षतिग्रस्त अस्थाई पुल निर्माण के लिए रविवार को ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व सेतु निगम के अधिकारियों से वार्ता की। गौरतलब है कि तीन दिनों पहले सेतु निगम के अधिकारियों ने आवागमन को रोक दिया था। इसकी वजह से पैदल यात्रियों को भी 12 किलोमीटर का चक्कर लगाकर उमर्दा कस्बे तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान उमर्दा के ग्राम प्रधान रामनरेश यादव ने कहा कि पुल से आवागमन बाधित हो जाने के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त चक्कर लगाकर स्कूल जाना पड़ रहा है। इसके अलावा बाजार आने-जाने वाले निकटवर्ती किसानों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। माध्यमिक चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य रामऔतार यादव ने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक से मांग रखी कि पूर्व की भांति अस्थाई पुल पर पटरे रखकर पैदल यात्रियों को सुविधा दी जाए।
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा के लिए अस्थाई पुल के दोनों ओर रेलिंग लगवा दी जाए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन तत्काल पैदल यात्रियों के निकलने की व्यवस्थाएं करे। बैठक में गोविंद चौहान, राजेश यादव, जितेंद्र यादव, सेवकराम यादव ने भी सुझाव दिए। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक गेंदालाल ने भरोसा दिलाया कि तीन दिनों के भीतर ही अस्थाई पुल फिर से तैयार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग भी लगवाई जाएगी। इस पुल से अब दुपहिया वाहनों को नहीं निकलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बगल में बन रहे स्थाई पुल का निर्माण आगामी 15 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में एसडीएम उदयवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रपाल सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आरपी पांडेय, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सीएल वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


भूमि विवाद के समाधान के लिए की पहल
तिर्वा। उमर्दा कस्बे में एक माह पहले भूमि विवाद को लेकर दो संप्रदाय के मध्य हुई हिंसक वारदात के मामले में बैठक के दौरान तहसील प्रशासन ने जनता से सहयोग मांगा। इस पर पब्लिक ने सुझाव रखा कि भूमि विवाद की समस्या हल हो जाए तो दोनों पक्षों में सुलह संभव है। इस पर एसडीएम, सीओ, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि की जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही विवाद से संबंधित दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed