फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Umrda damaged bridge constraction start

उमर्दा नहर पर पुल निर्माण शुरू

Mon, 13 Apr 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 13 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Umrda damaged bridge constraction start
उमर्दा नहर पुल के निर्माण के लिए कार्रदाई संस्था ने सोमवार को काम शुरू किया। विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पुल को पूरी तौर पर ढहाकर उसी स्थान पर नए पुल के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। अब इस नहर पर पहले से तीन गुना बड़ा पुल बनेगा।
विज्ञापन


गत 31 दिसंबर की रात उमर्दा नहर का क्षतिग्रस्त पुल ढह गया था। इस पुल के जल्द निर्माण के लिए उमर्दा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण ने जल्द निर्माण के लिए दो बार धरना-प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों की मांग सीएम के दरबार तक पहुंची। इस पर सिंचाई विभाग को पुल का स्टीमेट तैयार कर जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


मार्च माह के दौरान सिंचाई विभाग ने पुल का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया था। शासन ने बजट भी स्वीकृत कर दिया था, पर निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया। इस पर पिछले दिनों कन्नौज की सांसद डिंपल यादव ने कार्रदाई संस्था यूपी ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारियों को सीएम आवास में बुलवाकर नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से भी पुल जल्द निर्माण के लिए डीएम को पत्र भेजा गया था। प्रदेश शासन की इस कवायद के बाद सोमवार से ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारियों ने काम शुरू करा दिया है। कार्रदाई संस्था के अधिशाषी अभियंता गेंदालाल के मुताबिक पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 53 लाख का बजट शासन ने स्वीकृत किया है।

इसमें 1 करोड़ 26 लाख की धनराशि कार्रदाई संस्था के खाते में रिलीज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुल करीब तीस मीटर लंबा बनेगा। इसकी चौड़ाई 12.90 मीटर होगी। इसमें 75-75 सेंटीमीटर के दोनों तरफ फुटपाथ व 45-45 सेंटीमीटर की रेलिंग का निर्माण होगा।

उन्होंने बताया कि पहले निर्माण का प्रस्ताव पुराने पुल से दस मीटर पूर्व की ओर निर्धारित हुआ था, पर सर्वे के दौरान जमीन उचित न मिलने पर पुराने जर्जर पुल को ढहाकर उसी स्थान पर बनाया जाएगा। पुल निर्माण का काम हर हालत में तीस सितंबर 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा।

फोरलेन का विस्तार होने से बढ़ी लंबाई
प्रदेश शासन ने फोरलेन निर्माण का काम कन्नौज से बेला तक करने का ऐलान किया है। पहले फोरलेन सिर्फ तिर्वा कस्बे तक थी। अब बेला तक बढ़ने की वजह से नहर पुल को पहले से तीन गुना बड़ा बनाया जा रहा है। पहले पुल की लंबाई महज दस मीटर थी। इसी तरह पुल की चौड़ाई पूर्व में महज चार मीटर थी।


पुल ढहने से ग्रामीण परेशान
सोमवार को पुल ढहाने की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों के समक्ष एक बड़ा संकट आ गया है। अभी तक क्षतिग्रस्त पुल से दुपहिया वाहन व पैदल सवार यात्री निकल जाते थे। आज पुल मध्य में पूरी तरीके से ढहा दिया गया है। इस वजह से लोगों का पैदल निकलना भी बंद हो गया। अब उमर्दा नहर पुल से कस्बे तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को बारह किलोमीटर का चक्कर लगाकर गुनाह पुल अथवा कुढ़िना पुल से होकर उमर्दा कस्बे तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed