फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Umrda block leading four nominations

उमर्दा ब्लाक प्रमुख के लिए चार नामांकन

Sat, 06 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Umrda block leading four nominations

उमर्दा विकास खंड में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत

विज्ञापन
प्रमुख पद के शुरू हुए नामांकन में कड़ी सुरक्षा के मध्य चार उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किए। जांच के बाद आरओ ने सभी चारों उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए। इस दौरान ब्लाक परिसर में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

शुक्रवार की दोपहर 12:35 पर सलोवा के जिलाध्यक्ष व सपा प्रत्याशी इंद्रेश यादव ने निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय के समक्ष चार सेटों में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद दोपहर एक बजे भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी अजब सिंह राजपूत ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

दोपहर डेढ़ बजे सपा के तिर्वा विस प्रभारी अजय वर्मा ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर सवा दो बजे अजय वर्मा की पत्नी ज्योत्सना वर्मा ने दो सेटों में एआरओ के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए ब्लाक परिसर के गेट पर ही भारी पुलिस बल व पीएसी की टीम मौजूद थी।

प्रत्याशी के साथ सिर्फ अनुमोदक व प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जा रहा था। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को पुलिस ने प्रवेश नहीं दिया। उधर, सभी प्रत्याशी भी बिना किसी जुलूस के प्रस्तावक व अनुमोदकों के साथ ब्लाक परिसर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एसडीएम उदयवीर सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट जल निगम निर्माण खंड के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएस चहर, सीओ सुरेंद्रपाल सिंह, बीडीओ रामउदरेज यादव, तिर्वा कोतवाल बीएल यादव मौजूद थे।

दोपहर तीन बजे सभी नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी ने जांच-पड़ताल के बाद चारों उम्मीदवारों के नामांकन वैध घोषित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed