फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youths sent to jail for stabbing the block pramukh's nephew with a knife

Kannauj News: ब्लाॅक प्रमुख के भतीजे को चाकू से गोदने में दो युवकों को जेल भेजा

Sat, 29 Mar 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 29 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths sent to jail for stabbing the block pramukh's nephew with a knife
कन्नौज। सदर ब्लाॅक प्रमुख के भतीजे को चाकू से गाेदने में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गुरुवार की रात को रेलवे स्टेशन पर पैर की ठोकर लगने के विवाद में घटना हुई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला ठेकेदार गली सरायमीरा निवासी सदर ब्लाॅक प्रमुख रामवीर कठेरिया का भतीजा विकास कठेरिया रात 8.45 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान से सामान लेने के लिए गया था। दुकान पर जलालपुर सरवन निवासी तालिब खान व अमन खान व एक अन्य युवक के साथ पहले से बैठे थे। इन लोगों ने विकास को देखकर गालीगलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर जाति सूचक गालियां देकर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मार दिया। विकास गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

आसपास के दु़कानदार सहित अन्य लोग पहुंच गए। विकास काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने विकास को कानपुर रेफर कर दिया। पिता बिजय बहादुर कठेरिया ने तालिब खान, अमन खान व एक अन्य युवक के खिलाफ जानलेवा हमला व जाति सूचक गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी तालिब व अमन खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के भतीजे पर चाकू से हमला करने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पैर की ठोकर लगने का विवाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed