{"_id":"6a1b256aa3d8216fa8084a24","slug":"two-youths-riding-bike-injured-in-collision-with-dcm-kannauj-news-c-214-1-knj1005-149932-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के सामने शनिवार को पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम भरौली प्रेमपुर निवासी लालता प्रसाद (18), दोस्त विकास (20) के साथ बाइक से छिबरामऊ आ रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय पीछे से आ रहे उनके ही गांव के कुछ लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को गाड़ी सहित फर्रुखाबाद चौराहे पर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा घायल
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद जिले थाना कायमगंज के ग्राम रायपुर निवासी दीपचंद बाथम (21) परिवार के चाचा जोगेंद्र (20) के साथ बाइक द्वारा रिश्तेदारी में ग्राम मझगमा गदनपुर तुर्रा जा रहे थे। रास्ते में रजीपुर रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। (संवाद)