फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youths of robber gang including young woman arrested

युवती समेत लुटेरे गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 12:17 AM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 04 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths of robber gang including young woman arrested
खुलासा करते एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी। - फोटो : amarujala
राहगीरों को झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह में शामिल युवती समेत दो युवकों को स्वाट टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने कार समेत लूटी गई नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


 27  सितंबर को कोतवाली छिबरामऊ के नकटपुर गांव निवासी किसान राकेश सिंह यादव 97 हजार रुपये लेकर कोल्ड स्टोरेज जा रहा था। सफेद रंग की टाटा टिगोर कार में सवार दो युवकों ने राकेश सिंह यादव को रोककर पड़ोस के गांव का रास्ता पूछा। इनके रास्ता बताने पर कार सवार युवकों ने कार में बैठकर आगे तक छोड़ देने के लिए कहा। कार में पहले से बैठी युवती को देखकर यह झांसे में आ गए। थोड़ी दूर जाने के बाद कार में सवार युवकों ने तमंचा लगाकर राकेश सिंह यादव से 97 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन



बुधवार को स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ और छिबरामऊ कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने सौरिख तिराहे के पास वारदात को अंजाम देने वाले पिंटू उर्फ जोगिंदर कुमार पुत्र मुन्नालाल, अमित कुमार पुत्र राम सिंह और पूजा देवी पुत्री महेश चंद्र निवासी बहवलपुर छिबरामऊ को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार समेत लूटे गए 80 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed