फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two women allege harassment by in-laws

Kannauj News: दो महिलाओं ने लगाया ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 13 Mar 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two women allege harassment by in-laws
कन्नौज। महिला सशक्तिकरण समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा संघर्षशील महिलाओं को राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने से मिलवाया गया। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं काे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय ने शुक्रवार को सखी वन स्टाप सेंटर पर महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान थाना तालग्राम के रसूलाबाद निवासी संघर्षशील महिला निधांजली को वन स्टाप सेंटर से जोड़ा गया। उन्होंने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसी प्रकार औरैया के थाना विधूना के ग्राम सरैया भखरा निवासी संध्या ने भी शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया कि पुत्री को ससुरालीजन परेशान करते हैं और छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। इस दौरान कानपुर मंडल प्रभारी अर्चना, जिलाध्यक्ष निशा, जिला महामंत्री कंचन, विधानसभा अध्यक्ष नीतू सिंह, सदर ब्लॉक महामंत्री रामबेटी, संतोष कुमारी, मौजूद रहीं।
विज्ञापन


फोटो :38: मरीज से जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय। संवाद
सौ शैया अस्पताल का किया निरीक्षण, नहीं मिले सीएमएस
छिबरामऊ। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने शुक्रवार को सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनसे मिलने वाली दवा, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर मिले डाॅ. स्मृति प्रताप सिंह से अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली। डाॅक्टरों की गैरमौजूदगी के बारे में पूछने पर डॉ. जयविजय तिवारी ने बताया कि अस्पताल में इस समय तीन डाक्टर मौजूद हैं, शेष डाक्टर ओपीडी करके चले गए हैं। सीएमएस की अनुपस्थिति के बारे में पूछने पर बताया गया कि वह नसबंदी शिविर के कारण दोपहर करीब एक बजे मुख्यालय गए थे।

उन्होंने मरीजों से भोजन के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें दाल और दलिया दिया गया है। ऑक्सीजन प्लांट के संबंध में हेल्प डेस्क मैनेजर अतुल कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा जा चुका है और तकनीकी खराबी बताई जा रही है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ऑक्सीजन सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान डाॅ. तनु प्रिया सिंह, फार्मासिस्ट ऋषि यादव, वरिष्ठ लिपिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed