फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two players of the district won the medal by winning the medal, won the competition by fighting against the players of nine countries

जिले के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान, नौ देशों के खिलाड़ियों से मुकाबला कर लहराया परचम

Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two players of the district won the medal by winning the medal, won the competition by fighting against the players of nine countries
राजीव गांधी स्टेडियम विशाखापत्तनम में जीत के बाद कोच अर्चित कुमार के साथ खिलाड़ी दीपक कुमार और ग - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के दो युवाओं ने नौ देशों के खिलाड़ियों को कराटे प्रतियोगिता में परास्त कर परचम लहराया है। इससे दोनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

नदसिया निवासी गोविंद और तिर्वा के दीपक का बीते माह सोतोकान स्पोर्ट कराटे आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया में चयन हुआ था। दोनों ने 31 जनवरी से तीन फरवरी तक राजीव गांधी स्टेडियम विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 आयु वर्ग में भाग लिया। इसमें बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, जापान, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका और चीन के खिलाड़ियों के साथ गोविंद और दीपक का मुकाबला हुआ। दीपक ने बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल जीता। गोविंद ने श्रीलंका और नेपाल के खिलाड़ियों से मुकाबले में जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी से मुकाबला कर सिल्वर मेडल हासिल किया। खिलाड़ी दीपक ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद और कोच अर्चित कुमार से कराटे का हुनर सीखकर देश के लिए मेडल लाने में सफलता मिली है। जिले के युवकों के बेहतर प्रदर्शन की खबर पर दोनों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

देश के लिए मेडल लाने का सपना हुआ साकार
कन्नौज। मेडल लाने वाले दोनों खिलाड़ी दोस्त हैं। कानपुर में गोविंद और दीपक के पिता मजदूरी करते हैं। गोविंद ने बताया कि आवास विकास कल्याणपुर की केशव वाटिका में शोभित पांडेय से वह कराटे सीखते थे। उनके सहयोग से मेडल लाने का सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed