फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two lakh people will have to wait for pure drinking water.

Kannauj News: शुद्ध पेयजल के लिए दो लाख आबादी को करना होगा इंतजार

Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people will have to wait for pure drinking water.
कन्नौज। केंद्र सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत जिले में 299 टंकियां बनाई जा रही हैं। इनमें से महज 163 टंकियों का काम अभी तक पूरा हो सका है। 136 टंकियों का निर्माण अधर में है। इससे दो लाख की आबादी आज भी शुद्ध पेयजल के इंतजार में है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई जा रही टंकियों के निर्माण पर ब्रेक लग रहा है। कुछ टंकियों का काम चल रहा है, जबकि निर्माणाधीन अधिकतर टंकियों का काम काफी समय से बंद है। हालांकि विभाग द्वारा 163 टंकियों से जलापूर्ति करने का दावा किया जा रहा है। इसके पीछे करीब एक वर्ष से धनराशि आवंटित न होना मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन सभी टंकियों का काम 50 फीसदी पूरा करा लिया गया है। धनराशि आवंटन में देरी के कारण कुछ टंकियों के निर्माण कार्य की गति धीमी चल रही है। हालांकि दिसंबर तक सभी टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाकर आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed