फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   two killed in Road accidents

सड़क हादसों में मासूम समेेत दो की मौत

Wed, 27 May 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 27 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
two killed in Road accidents
अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सात बजे एक टेंपो तिर्वा से यात्रियों को बैठाकर कन्नौज आ रहा था। सरायमीरा के पास तिर्वा रोड पर चालक नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू टेंपो मुख्य मार्ग के किनारे पलट गया। हादसे से यात्रियों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने टेंपो को सीधा किया।
विज्ञापन

तब तक तिर्वा कस्बा के मोहल्ला कालका नगर निवासी गोपाल सैनी (55) व मक्कापुर्वा थाना तिर्वा निवासी रामप्रकाश की सात माह की पुत्री वंदना की मौत हो गई। इसके अलावा रंगू देवी (32) पत्नी रामप्रकाश, मीरा (30) पत्नी महेंद्र, रामप्रकाश (40) पुत्र गोविंद निवासी मक्कापुर्वा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में टेंपो के अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर लिया।

वहीं दूसरी घटना जीटी रोड गोवर्धनी चौराहे के पास हुई। घटना के अनुसार उन्नाव जनपद के सकूराबाद फतेहपुर चौरासी निवासी राम बहादुर सैनी अपनी पुत्री का तिलक चढ़ाने टेंपो से जलालाबाद आए थे। रात 12 बजे के करीब वह कार्यक्रम निपटाने के बाद वह परिजनों के साथ वापस जा रहे थे। गोवर्धनी चौराहा के पास सामने से आ रहे डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे वह पलट गया। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया।

आसपास दुकानों पर सोए लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही हाइवे मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों में रामचंद्र सैनी (50), सदनलाल, रामसागर, अंकित (25) पुत्र रामचंद्र, बबलू सैनी पुत्र रामबहादुर, सुनील पुत्र रामविलास, सर्वेश पुत्र रामबहादुर, श्यामजी पुत्र रामबहादुर निवासीगण शकूराबाद उन्नाव, राजू (40) पुत्र मेवालाल निवासीगण मुंडा आसीवन घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम लाड़पुर निवासी सनोज सिंह बाइक से कस्बे की ओर आ रहा था। तिर्वा रोड पर बाइक से भिड़ंत हो जाने से मनोज व मान सिंह निवासी पल्टेपुर्वा घायल हो गए। लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


वहीं स्थानीय कोतवाली के पास ग्राम सिलुआपुर निवासी अवधेश पुत्र रामबाबू कोतवाली जा रहा था। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश, बाइक सवार मोहित और ज्ञानप्रकाश घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed