{"_id":"6761ca13d07e5d4caa0c6844","slug":"two-injured-in-fight-over-rivalry-admitted-to-medical-college-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-122737-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रंजिश में मारपीट में दो घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रंजिश में मारपीट में दो घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन
कन्नौज। रंजिश में चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली सदर के गांव प्यारेपुरर्वा निवासी राधेश्याम, भाई सोनपाल, बहू रामश्री के साथ 15 दिसंबर की रात को दरवाजे पर बैठकर बात कर रहे थे। उसी दौरान गांव के रामसच्चे, अनिल, विपिन, रामनिवास रंजिश में दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर राधेश्याम व सोनपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गंभीर हालत में परिजनों ने राधेश्याम व सोनपाल को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुत्र शिवप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को रामसच्चे सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। (संवाद)

पीलीभीत के असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बिना हेलमेट लगाएं काम करते श्रमिक।संवाद