{"_id":"6a179eb8a10c9e478ccb09cfc530597b","slug":"two-house-burglars-explored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घर खंगाले
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम नंदपुर और
विज्ञापन
कसियापुर में चोरों ने दो घरों के ताले-कुंडी काटकर 10 लाख रुपये कीमत के
जेवरात व नगदी चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी होते ही दोनों गांवों में
हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस लौट
गई।
ग्राम कसियापुर निवासी रघुनंदन लाल यादव का गांव में मकान बना है। उनका एक पुत्र मैनपुरी में नौकरी करता है, जबकि दूसरा पुत्र अवधेश गांव में बने दूसरे मकान में परिवार के साथ रह रहा है। रघुनंदन अपने ट्यूबवेल पर लेटे थे, जबकि उनकी पत्नी सूरज देवी और उनका नाती गोविंद घर पर थे।
रविवार की रात चोरों ने दीवार के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंचकर कमरों की कुंडी और ताले कटर से काट कर तीन जोड़ी करधनी, चार सोने की जंजीर, एक हार, आठ सोने की अंगूठी, चार जोड़ी पायल, एक बेंदा, नथुनी के अलावा कीमती साड़ियां ले गए। इसके अलावा आलू बेचने के बाद मिले डेढ़ लाख रुपये की नगदी भी चोर ले उड़े।
सोमवार सुबह पांच बजे जब उनकी पत्नी चाय बनाने को उठीं तो कमरों को खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्से खुले पड़े थे। इस दौरान आसपास के दर्जनों लोग और ट्यूबवेल से रघुनंदन लाल भी घर पहुंच गए। रघुनंदन ने कोतवाली पुलिस को लाखों की चोरी की तहरीर दी है।
उधर, ग्राम नंदपुर निवासी शिवराज सिंह पाल के यहां भी रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। शिवराज घर से बाहर थे, जबकि घर पर उनकी पत्नी सोनतारा और पुत्री संध्या मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में लेटी थीं। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुए और बक्से उठा ले गए।
उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने की जंजीर, दो अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी तोड़ियां, झुमकी, तीन करधनी और 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी विवाहिता पुत्री प्रियंका के भी जेवरात घर पर ही रखा था।
उनको भी चोर उठा ले गए। उन्होंने आशंका जताई कि चोर उनके यहां से लगभग तीन लाख रुपये से भी अधिक का सामान पार ले गए हैं। उनके घर के तीन बक्से पीछे खेत में पड़े मिले। दो गांवों में लाखों की चोरी की जानकारी होते ही कोतवाली के एसएसआई नवीन कुमार सिकंदरपुर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।