{"_id":"58cad7d44f1c1b423732a1d2","slug":"two-friends-aboard-a-bike-collided-with-dividers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराए बाइक सवार दो दोस्तों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराए बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तिर्वा कोतवाली के फगुहा गांव के सामने गुरुवार दोपहर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। उन्नाव व हरदोई निवासी युवक नोएडा में सिक्योरिटी एजेंसी चलाते थे। दोनों बाइक से नोएडा जा रहे थे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ के अवस्थीखेड़ा गांव निवासी रविकांत द्विवेदी (28) पुत्र अनूप कुमार द्विवेदी अपने मित्र हरदोई के थाना बेहटा गोकुल के शौकुलपुर निवासी संदीप शुक्ला (27) पुत्र रामशरण के साथ नोएडा में एक सुरक्षा एजेंसी चलाते थे। रविकांत की ससुराल कानपुर नगर के अग्निहोत्री निवादा सकरवा, शिवराजपुर निवासी सुरेश तिवारी पुत्र जयराम के यहां है। दोनों होली की छुट्टी में अपने घर आए थे। मंगलवार को रविकांत संदीप के साथ बाइक से अपनी ससुराल शिवराजपुर पहुंचा। वहां से गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों नोएडा जाने के लिए बाइक से निकले। फगुहा गांव के पास अचानक डिवाइडर से टकरा रहे। यूपी 100 ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रविकांत के साले सुरेश तिवारी ने तिर्वा कोतवाली में बताया कि दोनो गांव से शिवराजपुर पहुंचे। यहां से अरौल पहुंचकर अपनी बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ा ली। दोपहर करीब 2:30 के करीब तिर्वा कोतवाली पुलिस ने उनको फोन से हादसे की सूचना दी। उधर तिर्वा कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन